कुल पृष्ठ दर्शन : 1

कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा

नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
********************************

कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा,
आज जन्मदिन है तेरा
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन है तेरा।

आज चाँदी की बाँसुरी दी,
आज मेरे लिए बजा जा रे
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

आज सुहाना दिन है मेरा,
खुशी से मैं खिलखिलाता रहूँ
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

ज़िंदगी के तूफ़ानों से नहीं नाता मेरा,
तेरे प्यार में मैं दीवाना
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

क्या-क्या तुम्हें खिलाऊँ, कन्हैया मेरा,
बोल दे मेरे कानों में ज़रा
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

कैसा श्रृंगार करूँ तेरा,
राधा देखकर विस्मित है ज़रा
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

मैं तो हूँ पापी बड़ा,
कैसे हो उद्धार मेरा ?
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

कैसे तुझे रिझाऊँ, कैसे मनाऊँ,
बोल दे मेरे कानों में ज़रा
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

आज तुझे मटकी फोड़ खिलाऊँ,
राधा संग खा ले ज़रा
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

मैं भी प्रसाद पा लूँ तेरा,
राधे, तू और मैं मुस्कुरा लें ज़रा
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…।

क्या उपहार दूँ तुझे, कन्हैया,
मैं करती हूँ वादा, तू ही मेरा
कृष्ण मेरा, कृष्ण मेरा।
मैं हूँ तेरा, तेरा, तेरा,
आज जन्मदिन तेरा…॥