कुल पृष्ठ दर्शन : 1

गीत संध्या में बहा शब्दों और स्वरों का रस

आगरा (उप्र)।

माधुरी कार्यालय (दयालबाग) में काव्य गोष्ठी एवं गीत संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कवियों की संवेदनशील रचनाओं और गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित साहित्य प्रेमियों को भावविभोर कर दिया।
     इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. उमापति दीक्षित, अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिलन तथा कविवर राज बहादुर राज द्वारा सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। प्रो. दीक्षित ने शिव तांडव स्त्रोत के पाठ से वातावरण शिवमय कर दिया। रमावर्मा श्याम के गीत-ग़ज़ल तथा डॉ. मिलन की वायु सेवा के पायलट ऑफिसर मच्छार की शौर्य गाथा का वर्णन करते हुए शुभकामना गीत प्रस्तुत किए गए। मधु भारद्वाज, मोहन दुबे, डॉ. यशोयश तथा रजनी सिंह आदि ने भी अपनी देशभक्ति की रचनाओं को प्रस्तुत कर सुधी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निशि राज की ग़ज़ल ‘दिल की मैं बात क्या कहूँ तुमसे’ ने विशेष वाह-वाही बटोरी। सभी कवियों ने अपनी रचना के माध्यम से देश प्रेम एवं मानवीय संवेदनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।      
    गोष्ठी का संचालन निशि राज ने किया। डॉ. प्रतिभा दुबे ने आभार जताया।