कुल पृष्ठ दर्शन :

‘चिराग-ए-सुख़न’ में किया शायर डॉ. एस.के. शर्मा को याद

करनाल (हरियाणा)।

मन की उड़ान साहित्यिक संस्था (करनाल) की ओर से करनाल क्लब के अभिनंदन सभागार में वरिष्ठ शायर एवं संस्था के संरक्षक रहे डॉ. एस.के. शर्मा की स्मृति में ‘एक शाम चिराग-ए-सुखन डॉ. एस. के. शर्मा के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महावीर प्रसाद शास्त्री ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकारा अंजू शर्मा रहीं।    
    इस मौक़े पर विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक भाटिया एवं प्रेम पाल सागर तथा विशेष अतिथि डॉ. पहूप सिंह, सुरेन्द्र सिंह मान एवं परमिंदर पाल सिंह रहे। शुभारंभ डॉ. शास्त्री के आशीर्वचनों से हुआ। काव्य गोष्ठी में डॉ. शास्त्री, अंजू शर्मा, डॉ. भाटिया, प्रेम पाल सागर, डॉ. सिंह, संस्था संस्थापक रामेश्वर देव, अध्यक्ष पूनम गोयल तथा रमेश कुमार आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से डॉ. शर्मा के व्यक्तित्व, कृतित्व और साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री भावना कौशिक, प्रेरणा शर्मा, पुत्र राजेश कौशिक, वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं श्रोता उपस्थित रहे।