कुल पृष्ठ दर्शन :

पुस्तकों का विमोचन एवं विमर्श १ को

भोपाल (मप्र)।

शनिवार १ अगस्त की शाम ५ बजे हिंदी भवन (भोपाल) के महादेवी वर्मा कक्ष में आकार लिटरेरी एन्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा ‘ख्वाबों के पैरहन’ (संयुक्त उपन्यास-संतोष श्रीवास्तव व प्रमिला वर्मा) एवं ‘आसमानी आँखों का मौसम’ (कथा संग्रह संतोष श्रीवास्तव) का लोकार्पण समारोह किया जा रहा है। वरिष्ठ साहित्यकार इक़बाल मसूद अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि मौलाना आज़ाद उर्दू विवि के निदेशक प्रो. मोहम्मद अहसान, विशिष्ट अतिथि डॉ.सबीहा रहमानी, समीक्षक रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.नीलिमा रंजन और मेहमूद मलिक भी उपस्थित रहेंगे। सभी साहित्य प्रेमी इसमें सादर आमंत्रित हैं।