कुल पृष्ठ दर्शन :

‘चुल्लू भर चाँदनी’ के गीतों में दिखा स्वर-संगीत का संगम

देहरादून (उत्तराखंड)।

लेखक विनि आर्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘चुल्लू भर चाँदनी’ पर साहित्यिक एवं संगीतिक कार्यक्रम दून लाइब्रेरी व शोध केंद्र (देहरादून) में केआरआई गैलरी के सौजन्य से किया गया।
    पूर्व में लोकार्पित इस पुस्तक के कार्यक्रम ‘चुल्लू भर चाँदनी’ के चुनिंदा गौतों की संगीतमय प्रस्तुति ने साहित्य एवं संगीत प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. गोविंद सिंह (अध्यक्ष, मीडिया एडवाइजरी कमेटी, उत्तराखंड सरकार) रहे। उन्होंने साहित्य और संगीत के इस सुंदर संगम की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों में ले. जनरल वी.के. अहलूवालिया (सेवानिवृत्त), डॉ. सविता मोहन, प्रो. ममता सिंह व डॉ. भारती मिश्रा सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती मीनू गोयल ने किया।