भोपाल (मप्र)।
मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा हिंदी भवन सभागार (भोपाल) में हिंदी सेवी सम्मान समारोह किया गया।साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक और समिति के मंत्री डॉ. विकास दवे की मौजूदगी में इसमें मंडला की छंद साधिका श्रीमती योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’ को स्व. श्रीमती प्रकाश कुमारी हरकावत नारी लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समिति ने यह सम्मान उनकी काव्यकृति ‘छंद कलश’ के सृजनात्मक एवं समाजोन्मुखी अवदान के लिए दिया है। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद आलोक शर्मा एवं विधायक भगवानदास सबनानी विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता रघुनंदन शर्मा ने की।