कुल पृष्ठ दर्शन : 180

जोड़ने का काम करता है साहित्य

सम्मान समारोह…

इंदौर (मप्र)।

साहित्य जोड़ने का काम करता है, शब्द ब्रहम होता है उसकी अर्थवत्ता सबसे ऊपर होती है। हिन्दी ने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया है।
यह उद्गार कवि सत्यनारायण सत्तन(सभापति) ने श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। प्रसंग था शिक्षाविद् साहित्यकार डॉ. हेमलता दिखित की स्मृति में दिए गए प्रथम उदीयमान साहित्यिक सम्मान का। श्री सत्तन ने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित स्मृति शेष हेमलता दिखित का परिवार, उनकी स्मृति में सम्मान स्थापित कर्ती विमानपत्तन निदेशक हिंदी प्रेमी अर्यमा सान्याल और शिक्षाविद कहानीकार सीमा व्यास-अर्थात हेमा,अर्यमा और सीमा की भावपूर्व त्रिवेणी में हम लोगों ने अवगाहन किया है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज कुमार ने कहा कि सीमा जी कहानीकार के रुप में रेखांकित हो चुकी है। उन्होंने अर्यमा जी के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने कहा कि साहित्य वही है जो समस्याओं का समाधान कर दे। आज का कार्यक्रम अनुकरणीय है।
इस अवसर पर सीमा व्यास को शाल,श्रीफल,पुष्प माला,सम्मान-पत्र एवं सम्मान राशि देकर अलंकृत किया गया। उन्होंने भाव-विभोर होकर आभार के भाव व्यक्त किए एवं २ लघुकथाएं सुनाई। सांसद शंकर लालवानी ने भी उद्बोधन दिया।
आरंभ में समिति के प्रधानमंत्री सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी ने सम्मान संदर्भ प्रकाश डाला। सम्मान-पत्र का वाचन डॉ. मीनाक्षी स्वामी ने किया। सम्मानमूर्ति व अतिथियों का परिचय देते हुए संचालन साहित्य मंत्री हरेराम वाजपेयीजी ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री अरविंद ओझा,राजेश शुक्ल,सूर्यकांत नागर, ममता सक्सेना,अनिल त्रिवेदी,इस्माइल लहरी, मुकेश तिवारी,शीतल पंवार,श्रीमती शुभा स्वामी, मुकेश इंदौरी के अलावा अन्य साहित्यकार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply