कुल पृष्ठ दर्शन : 198

You are currently viewing ज्ञानविविधा सम्मान श्रृंखला में प्रविष्टियां आमंत्रित

ज्ञानविविधा सम्मान श्रृंखला में प्रविष्टियां आमंत्रित

सीतामढ़ी (बिहार)।

ज्ञानविविधा के तत्वावधान में महिला दिवस पखवाड़ा ८ मार्च से २३ मार्च तक मनाने के तहत स्त्री शक्ति को समर्पित ‘ज्ञानविविधा शक्ति साहित्यिक सम्मान’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में नारी केंद्रित विषयों यथा नारी सशक्तिकरण, नारी:दशा और दिशा आदि पर विभिन्न विधाओं में २३ मार्च तक रचनाएँ आमंत्रित हैं।
ज्ञानविविधा मंडल की ओर से बताया गया कि, निःशुल्क रचनाएँ विधावार भेजी जा सकती हैं, साथ ही किसी भी विधा में अधिकतम ५ रचनाएँ २३ मार्च तक भेजी (vividhagyan@gmail.com, 9472393039) जा सकती हैं। सम्मान की घोषणा २४ मार्च की संध्या को की जाएगी।

Leave a Reply