कुल पृष्ठ दर्शन : 61

You are currently viewing देअविवि में १४ मार्च को भारतीय भाषा सम्मेलन

देअविवि में १४ मार्च को भारतीय भाषा सम्मेलन

इंदौर (मप्र)।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की तुलनात्मक भाषा एवं संस्कृति अध्ययनशाला, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (नई दिल्ली) और भारतीय भाषा समिति (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के सभागार में १४ मार्च को भारतीय भाषा सम्मेलन आयोजित किया गया है। उद्घाटन महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विवि के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार सीजी करेंगे।

सम्मेलन के संयोजक डॉ. दिनेश दवे और अध्ययनशाला विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि, सम्मेलन का उद्घाटन कुलगुरु प्रात: १० बजे करेंगे। अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. रेणु जैन करेंगी। कुलसचिव डाॅ. अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। आपने बताया कि, द्वितीय सत्र में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विवि के आधिष्ठाता प्रो. अखिलेश कुमार दुबे, चौधरी चरणसिंह विवि से प्रो. नवीन सिंह लोहानी तथा मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ‘विकसित भारत में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर विचार व्यक्त करेंगे। तृतीय सत्र में डॉ. गीता नायक, डॉ. संगीता मेहता, डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे और हरेराम वाजपेयी ‘भारतीय भाषाओं की चुनौतियाँ और संभावना’ विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।