कुल पृष्ठ दर्शन :

धूम्रपान की तलब बुरी

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
**********************************

धूम्रपान की तलब बुरी है
सदा ध्यान यह रखना,
बीड़ी-तम्बाकू का सेवन
नहीं भूल कर करना।

धीरे-धीरे असर हो रहा
नहीं समझ में आता,
टी.बी., कैंसर आदि भयानक
रोग ज़हर बन जाता ।

सुंदर स्वस्थ शरीर बनाएँ,
दुर्लभ यह जीवन है।
प्राणायाम-योग के द्वारा,
सुख होता संभव है॥