कुल पृष्ठ दर्शन : 9

नवगीत अर्द्धशतक भाग-४ हेतु नाम आमंत्रित         

मेरठ (उत्तरप्रदेश)।

   ‘नवगीत अर्द्धशतक भाग-४’ के लिए उन नवगीतकारों का नाम सुझाएँ, जिनका चयन किसी भाग में नहीं हुआ है। कोई भी नवगीतकार या नवगीत पर काम करने वाला किसी का नाम सूचित कर सकता है। चयनित नवगीतकार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
    संयोजक शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’ (९४१२२१२२५५) के अनुसार जिनका नाम आएगा, उसे चयन समिति का अध्यक्ष और ५ सदस्यों की चयन समिति नाम पर विचार कर चयन करेगी। संयोजक और संपादक उस समिति का ‘नवगीत कुटुंब’ का संयोजक होने के नाते सदस्य होंगे| जिस नवगीतकार का चयन समिति करेगी, नवगीत उसी नवगीतकार से माँगा जाएगा और एक लेखकीय प्रति उसके पते पर प्रकाशन के बाद भेज दी जाएगी। प्रकाशन के बाद भारत के किसी भी शहर में लोकार्पण समारोह किया जाएगा।