कुल पृष्ठ दर्शन : 1

नाटकों से दिया देशप्रेम व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नई दिल्ली।

उड़ान द सेंटर ऑफ थिएटर आर्ट एंड चाइल्ड डेवलपमेंट द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में जारी ‘रंग संस्कार’ बाल रंग महोत्सव में नन्हें कलाकारों ने अपनी अभिनय प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और पारिवारिक मूल्यों जैसे विषयों पर आधारित ५ नाटकों एवं १ एकल अभिनय की प्रस्तुति दी गई।
    केंद्र के सभागार में इस महोत्सव का शुभारंभ प्रख्यात रंगकर्मी और साहित्यकार श्रीमती मालविका जोशी तथा कलादर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा कॉलेज ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन उड़ान के निदेशक संजय टुटेजा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रमुख आकर्षण ‘वत्सले मातृभूमे’ नाटक रहा, तो अभिषेक राणा के निर्देशन में प्रस्तुत ‘ताजमहल का टेंडर’ और ‘बाप रे बाप’, हिमांशी के निर्देशन में मंचित ‘आजादी की कहानी’ तथा ‘जंगल की पुकार’ ने दर्शकों को सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर सोचने के लिए प्रेरित किया।
=====