देहरादून (उत्तराखंड)।
देवभूमि (उत्तराखण्ड) की पावन धरा पर देहरादून स्थित लोक भवन में महावीरायतन फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में भगवान महावीर के शाश्वत सिद्धांत ‘जियो और जीने दो’ की भावना पर आधारित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘संवाद से समाधान’ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत तथा महंत लोकेश दास महाराज रहे। फाउंडेशन की ओर से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विशेष उपलब्धि के रूप में प्रख्यात लेखक ललित गर्ग (दिल्ली) द्वारा लिखित पुस्तक ‘निर्गुण चदरिया’ का लोकार्पण राज्यपाल ने किया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु अधिवक्ता आनंद प्रकाश यादव, साहित्यकार डॉ. प्रभावीकरण जैन, पीयूष जैन, संदीप जैन तथा अभियंता जे.सी. जैन को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र से सम्मानित किया गया।
मंच संचालन सुश्री अक्षता जैन ने किया। सोहन गिरी ने धन्यवाद व्यक्त किया।