इंदौर (मप्र)। वृन्दावन नगर (उप्र) के साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी १९ फरवरी को साहित्यिक संस्था अखण्ड संडे (इंदौर) के स्थापना दिवस पर शाम ४ बजे आभासी वार्षिक महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आप संस्था द्वारा प्रकाशित ‘अखंड काव्य धारा’ काव्य संग्रह का लोकार्पण भी करेंगे। महोत्सव की अध्यक्षता प्रख्यात इतिहासकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय करेंगें और मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक डॉ. विकास दवे रहेंगे।
कुल पृष्ठ दर्शन : 8