कुल पृष्ठ दर्शन : 163

You are currently viewing ‘निराला’ की जयन्ती पर हुई संगोष्ठी

‘निराला’ की जयन्ती पर हुई संगोष्ठी

अयोध्या (उप्र)।

गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर राष्ट्रवादी लेखक संघ के तत्वाधान में सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ की जयन्ती के अवसर पर ‘महाप्राण निराला का व्यक्तित्व एवं सामाजिक अवदान’ विषयक संगोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रो. लक्ष्मीकांत सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय) ने की।
इस संगोष्ठी में महाप्राण के जीवन तथा साहित्यिक कृतियों के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। परिचर्चा में साहित्य भूषण प्राप्त मूर्धन्य साहित्यकार विजय रंजन, बीएनकेबी महा. के हिंदी विभागाध्यक्ष तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नामचीन लेखिका पूनम सूद, वरिष्ठ लेखक डॉ. सुमित दुबे, प्राचार्या डॉ. मंजूषा मिश्रा एवं रितु दुबे सहित कई ख्यातिलब्ध साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर साहित्यिक गतिविधियों में सक्रियता लाने हेतु राष्ट्रवादी लेखक संघ के विस्तार हेतु चर्चा की गई। निर्णय स्वरूप कई पुस्तकों के लेखक तथा कई प्रतिष्ठित सम्मान-अलंकरण से अलंकृत वरिष्ठ लेखक-साहित्यकार विजय रंजन को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए विस्तार हेतु अधिकृत किया गया।

Leave a Reply