कुल पृष्ठ दर्शन : 180

You are currently viewing नीरज स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार डॉ. वेद मित्र शुक्ल

नीरज स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार डॉ. वेद मित्र शुक्ल

दिल्ली।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा छंदबद्ध कविता विधा में श्री गोपालदास नीरज स्मृति सम्मान से डॉ. वेद मित्र शुक्ल को उनके हिन्दी काव्य संग्रह ‘एक समंदर गहरा भीतर’ के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत समारोहपूर्वक सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और १ लाख रुपए दिए जाएंगे। ज्ञात हो कि भाषा विभाग (उत्तर प्रदेश शासन) के नियंत्रणाधीन भाषा संस्थान के डॉ. नीरज जी २ बार कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके थे। इस चयन पर डॉ. शुक्ल ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान से समृद्ध कविता की सॉनेट उपविधा को सहिष्णुता की अद्भुत मिसाल माना जा सकता है। इसमें न केवल भाषा-शैली बल्कि कथ्यों के वैविध्य को भी पढ़ा जा सकता है। यह पुस्तक बहराइच के हेल्प फाउंडेशन के सौजन्य से प्रकाशित की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में पदस्थ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुक्ल इसी वर्ष फिजी देश में हुए विश्व हिन्दी सम्मेलन में भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर सम्मिलित हुए थे।

Leave a Reply