कुल पृष्ठ दर्शन :

पं. सुरेश नीरव को मिला हो-ची-मिन्ह सम्मान

वियतनाम।

वियतनाम के खूबसूरत शहर हो-ची-मिन्ह सिटी में अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के तत्वावधान में ३ दिवसीय साहित्य महोत्सव में हिंदी के प्रतिष्ठित वैचारिक साहित्यकार पं. सुरेश नीरव को साहित्य व अनवरत साधना के लिए अति प्रतिष्ठित हो-ची-मिन्ह सम्मान से अलंकृत किया गया। यह वियतनाम की प्रतिष्ठित व्यक्तित्व वकी बा जी हाई ने भेंट किया। इसी क्रम में बेंगलुरु (कर्नाटक) की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य साधक मंच के अध्यक्ष व प्रतिष्ठित साहित्यकार ज्ञान चंद मर्मज्ञ और शरद सिंह पं. नीरव का सम्मान करते हुए उन्हें संस्था के सर्वोच्च सम्मान ‘भुवन तीर्थ सम्मान’ से अलंकृत किया।