कुल पृष्ठ दर्शन :

पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत ‘दादा’ का निधन, संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल (मप्र)।

हिंदी भवन (भोपाल) के पूर्व मंत्री-संचालक  पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत ‘दादा’ का प्रभु-मिलन हो गया है। अंतिम यात्रा १ अगस्त, शनिवार को प्रातः १० बजे निज निवास (सी १/२, कंफर्ट शैलेट, चूना भट्टी (जानकी नगर के पास) भोपाल से प्रारंभ होकर उनके कर्मक्षेत्र और तपोस्थली हिंदी भवन पहुंचेगी।
  प्राप्त जानकारी अनुसार पार्थिव शरीर सुबह १०-११ बजे अंतिम दर्शन हेतु दर्शनार्थ रखा जाएगा। तत्पश्चात यह अंतिम यात्रा हिंदी भवन से भदभदा विश्राम घाट जाएगी।
  साहित्य जगत की इस अपूरणीय क्षति पर साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक डॉ. विकास दवे ने दुःख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। हिन्दीभाषा डॉट कॉम परिवार भी श्रद्धांजलि व्यक्त करता है। शहर एवं प्रदेश की अन्य संस्थाओं ने भी निधन पर शोक जताया है।