कुल पृष्ठ दर्शन : 168

You are currently viewing परिचर्चा एवं काव्य संगोष्ठी १ जनवरी को

परिचर्चा एवं काव्य संगोष्ठी १ जनवरी को

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) की मुंबई प्रदेश कार्यसमिति द्वारा मुंबई में परिचर्चा एवं काव्य संगोष्ठी रविवार १ जनवरी २०२३ को आयोजित की जाएगी। अपरान्ह २ बजे यह आयोजन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, विट्ठलवाड़ी कल्याण में होगा। भारती, मुंबई के महामंत्री राजीव मिश्रा और अध्यक्ष डॉ. राज बुंदेली ने बताया कि, मुख्य अतिथि डॉ. रवीन्द्र शुक्ल (केन्द्रीय अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) एवं पूर्व शिक्षा-कृषि मंत्री, उप्र) तथा विशिष्ट अतिथिद्वय डॉ. बी.एन. झा (पूर्व उपनिदेशक (राजभाषा) गृह मंत्रालय) और समाजसेवी जगदीश आर. सिंह रहेंगे।

Leave a Reply