कुल पृष्ठ दर्शन : 208

You are currently viewing परिणाम जारी, सम्मान समारोह १२ मार्च को

परिणाम जारी, सम्मान समारोह १२ मार्च को

सुल्तानपुर (उप्र)।

सुल्तानपुर (उप्र)। सिंह एंड श्रीनिवासन उत्कर्ष ट्रस्ट द्वारा रचनाकारों से कलावती स्मृति उदीयमान रचनाकार सम्मान के लिए काव्य संग्रह आमंत्रित किए गए थे। निर्णायक मण्डल ने इसमें राजेश ऋतुपर्ण का संग्रह (क्या है जो मेरा है) प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु चुना है।

लेखक श्री ऋतुपर्ण ने बताया कि, ट्रस्ट की ओर से संयोजक डॉ. एमपी सिंह ने सभी रचनाकारों को धन्यवाद दिया है। आपने निर्णायकों का आभार माना है कि उन्होंने उनके काव्य संग्रह को श्रेष्ठ माना है। डॉ. सिंह के अनुसार काव्य संग्रह का सम्मान समारोह रविवार १२ मार्च को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर में प्रस्तावित है। इसमें सर्वश्रेठ काव्य संग्रह के रूप में रुपम मिश्र (एक जीवन अलग से) को और चित्रा पंवार (दो औरतें) को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply