कुल पृष्ठ दर्शन : 224

You are currently viewing पुस्तक ‘चल मन वृंदावन’ लोकार्पित

पुस्तक ‘चल मन वृंदावन’ लोकार्पित

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि मुम्बई में कॉफी टेबल बुक ‘चल मन वृंदावन’ को जे.डब्ल्यू मेरिएट होटल में सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की उपस्थिति में लोकार्पित किया। इस अवसर पर कई सितारे नज़र आए, जिसमें शत्रुघन सिन्हा, जितेंद्र कपूर, निर्देशक रमेश सिप्पी, जैकी श्रॉफ, ईशा देओल व निर्देशक अनिल शर्मा आदि कई हस्तियाँ रहीं। सभी अतिथियों ने पुस्तक की प्रशंसा की। पुस्तक में वृंदावन के इतिहास, संस्कृति, मंदिरों और पर्यटन के बारे में लेख हैं। इस पुस्तक का सम्पादन अशोक बंसल ने एवं हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है। 250 पन्ने की इस पुस्तक में साहित्य, धर्म, इतिहास व दर्शन का खूबसूरत मिश्रण है।