कुल पृष्ठ दर्शन : 362

You are currently viewing पुस्तक ‘७५ महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ लोकार्पित

पुस्तक ‘७५ महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ लोकार्पित

इंदौर (मप्र)।

वरिष्ठ लेखिका डाॅ. ममता चंद्रशेखर द्वारा लिखित पुस्तक ‘७५ महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ का लोकार्पण सोमवार की शाम हुआ। मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के शिवाजी सभागार में नंनामां एजुकेशनल सोसायटी के बैनर तले इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना ने की।

विशेष अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेणु जैन, पूर्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के सदस्य कृष्णकांत शर्मा भी मौजूद रहे। पुस्तक पर चर्चा वरिष्ठ लेखिका डाॅ. कला जोशी ने की। स्वागत उद्बोधन डाॅ. ममता चंद्रेशखर ने दिया। अतिथियों का स्वागत चंद्रशेखर रायकवार व प्रेमलता गुर्जर आदि ने किया। स्मृति चिन्ह प्रो. श्रद्धा दुबे और प्रियंका अग्रवाल ने भेंट किए। इस मौके पर पूर्व कुलपति डाॅ. नरेंद्र धाकड़, विवि के कुलसचिव अजय वर्मा, समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर, डाॅ. स्नेहलता श्रीवास्तव और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।संचालन मुकेश तिवारी ने किया। आभार डाॅ. अलका जैन ने माना।