कुल पृष्ठ दर्शन : 4

प्यारी-प्यारी राधे रानी 

नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
***************************************

मेरे सामने खड़ी हैं वो प्यारी-प्यारी राधे रानी,
गोरी-गोरी पहने नीली-नीली साड़ी
माथे पर चमकती बिंदी चमक रही,
आँखों में सुंदर काजल, सजी हुई,
माँग उनकी सिन्दूर से भरी हुई। 

बालों में सुंदर गजरा लगा हुआ,
चोटी लम्बी लम्बी फूलों से सजी हुई
नाग-चोटी नहीं, पर लगता साँप लटके हुई चोटी,
चेहरा हँसमुख, भोली-भाली लगती,
जैसे फूल खिला।

नैनों से बाण चलाती रहती,
नाक में सुंदर नथ नग चमक रही
ओंठ लाल-लाल मुख में पान खाये,
हाथों व पैरों में मेहंदी रची हुई।

उसे देख-देख मेरी आँखों में बस गई,
कानों में झुमका गालों में लाली चमक रही
जैसे-जैसे हिलती-डोलती झुमका गालों में घूम रहा,
गले में नौलखा हार पहनी।

एकटक अपने श्याम को देखती,
कृष्ण को रिझाती रहती
नैनों से बाण चलाती रहती,
मेरी क्या बिसात हम तो बिखर गए राहों में उनकी।

हाथों में सुंदर चूड़ियाँ नीली-नीली खनक रही,
कानों में रस घोल रही मीठा-मीठा
पैर उनके लाल-लाल महावर लगी,
पता चलता नहीं, आलता है या खून की लाली।

पैरो में लाल-लाल तलवा चमक रही,
पैरों में नूपुर बज रही झन-झन करती
पैरों की सुंदरता देख मन मेरा ललचा रहा
पायल और नूपुर की झनकार मनमोहक लग रही।

अपने नैनों से तीर चलाए रह-रह कर मुझ पर भी,
दिल में तीर लगा, अन्दर तक घुसा
मैंने भी अपना दिल उनके कदमों में रख दिया,
ले लो राधे रानी ये दिल भी मेरा, हम भी तेरे॥