कुल पृष्ठ दर्शन : 13

You are currently viewing प्रेम जनमेजय की २ पुस्तकें लोकार्पित

प्रेम जनमेजय की २ पुस्तकें लोकार्पित

दिल्ली।

वर्तमान समय के अग्रणी पंक्ति के साहित्यकार और सम्पादक प्रेम जनमेजय के ७५वें जन्मदिन के अवसर पर स्वतंत्र प्रकाशन समूह ने २ पुस्तकों का प्रकाशन किया है। आपके अमृत महोत्सव के अवसर पर दोनों पुस्तकों का लोकार्पण नई दिल्ली स्थित भारत हैबिटेट सेंटर में किया गया। पहली पुस्तक प्रेम जनमेजय की ७५ हास्य रचनाओं का संकलन एवं दूसरी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए जाने-माने साहित्यकारों के आलेखों का संकलन है।