कुल पृष्ठ दर्शन : 284

You are currently viewing बाल साहित्य आलेख लेखन स्पर्धा हेतु चाही प्रविष्टी

बाल साहित्य आलेख लेखन स्पर्धा हेतु चाही प्रविष्टी

सलूम्बर (राजस्थान)।

संस्था सलिला द्वारा हिंदी बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखन को प्रोत्साहन देने और श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने हेतु वर्ष-२०२४ के लिए बाल साहित्यकारों से आलेख विधा में मौलिक-अप्रकाशित प्रविष्टि आमंत्रित की गई है। यह अणुडाक से १ मार्च तक भेजी जा सकती है।
संस्था अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने बताया कि, स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक साहित्यकारों को निर्देशित वर्ग के अनुसार आलेख भेजने हैं। अनछुए और बालमन को आकर्षित करनेवाले पहलुओं पर लालित्यपूर्ण आलेख लेखन प्रतियोगिता के ५ वर्ग-
(खेल खिलाड़ी, अंतरिक्ष, भोजन, व्यायाम और स्वास्थ्य, प्रकृति और पर्यावरण एवं पौराणिक चरित्र) पर प्रविष्टि रूप में भेजना है।
आपने (९४१४७५९३५९, ९१ ४५८१५३९०) बताया कि, प्रत्येक वर्ग में १ प्रविष्टि (अधिकतम ५) भेजी जा सकती है। आलेख अणुडाक (balsahitya1994salumber@gmail.com) से भेजने हैं। प्रत्येक वर्ग में प्रथम और द्वितीय नगद पुरस्कार सहित १५वें राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।