कुल पृष्ठ दर्शन : 145

You are currently viewing माँ भारती को समर्पित रही काव्य गोष्ठी

माँ भारती को समर्पित रही काव्य गोष्ठी

जबलपुर (मप्र)।

संस्कार धानी की साहित्यिक संस्था सशक्त हस्ताक्षर की १६ वीं कवि गोष्ठी ‘माँ भारती की उतारें आरती’ विषय पर सानंद हुई। संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा’ ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि, मुख्य अतिथि डॉ. विजेन्द्र उपाध्याय रहे। अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की, तो विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद श्रीवास्तव , डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, पश्चिम रेलवे जबलपुर के राजभाषा अधिकारी राज रंजन श्रीवास्तव, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक ‘प्रवीण’ की गरिमामय उपस्थिति में रही। सरस्वती वंदना कवियित्री वंदना विनम्र ने की प्रस्तुत की।

शुभारम्भ कुंजी लाल चक्रवर्ती, दीन दयाल बेताल, अखिलेश खरे, जयप्रकाश श्रीवास्तव आदि की देशभक्ति और ओज से भरी रचनाओं से हुआ। वंदना विनम्र, डॉ. विजेन्द्र उपाध्याय और सुशील श्रीवास्तव आदि ने माँ भारती को सजदा किया।संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन हस्ताक्षर के अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव ने किया।