कुल पृष्ठ दर्शन : 53

माहभर किया कल्पकथा साहित्य संस्था ने सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी

सोनीपत (हरियाणा)।

सद साहित्य हेतु कृत संकल्पित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा मई माह में २०२६ सम्मान समारोह एवं २४८वीं कल्पकथा काव्य गोष्ठी के आयोजन किए गए। साहित्यकार डॉ. गजेंद्र हरिहरनों ‘दीप’ की अध्यक्षता एवं समाजसेवी पत्रकार रघुवंशमणि सिंह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन किया गया।
    संस्था की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति सिंह ने बताया कि कल्पकथा परिवार के यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारण के सम्मान समारोह कार्यक्रम में ज्योति प्यासी को कल्प शिल्प विभूषण सम्मान, अवधेश प्रसाद मिश्र ‘मधुप’ को कल्प सृजन भूषण सम्मान, डॉ. श्याम बिहारी मिश्र को कल्प कवि कुल गौरव सम्मान, विजय रघुनाथराव डांगे को कल्प वैचारिक शिखर सम्मान, भास्कर सिंह ‘माणिक’, कीर्ति त्यागी डॉ. मंजू शकुन खरे एवं डॉ. नलिनी शर्मा कृष्णा को कल्प संवाद कौशल सम्मान दिया गया। ऐसे ही शोभा प्रसाद को कल्प सृजन कौशल सम्राट, कीर्ति त्यागी को कल्प सृजन कौशल मुकुट, सूर्यपाल नामदेव चँचल को कल्प सृजन कौशल प्रासाद सम्मान से सम्मानित किया गया। दैनिक कल्प सर्जना कार्यक्रम के पटल प्रभारी में डॉ. जया शर्मा प्रियंवदा, ज्योति प्यासी, दीपिका वर्मा, प्रेमलता कुमारी, जितेंद्र शास्त्री, एवं अमित पण्डा को कल्पQ सर्जना ध्वजवाहक सम्मान से सम्मानित किया गया।
  आपने बताया कि दूसरे दिन के भास्कर सिंह ‘माणिक’ के मंच संचालन में ‘विश्व मातृत्व दिवस’ विशेष २४८वीं मातृ शक्ति सम्मान विशेष साप्ताहिक आभासी काव्यगोष्ठी का शुभारंभ विजय रघुनाथराव डांगे (नागपुर) द्वारा संगीतमय गुरु वंदना, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिसकी अध्यक्षता लखनऊ से पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि का कार्यभार डॉ. ऊषा पाण्डेय शुभांगी ने निभाया।गोष्ठी में मणिका वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा रातावाल, संजुला सिंह संजू, प्रेमलता कुमारी, बिनोद कुमार पाण्डेय, ‘मधुप’, दीपिका वर्मा, अतुल कुमार खरे, नैन्सी श्रीवास्तव, रमापति मौर्य, भगवान दास शर्मा प्रशांत, शोभा प्रसाद, मनोज मंजुल, डॉ. मिश्र, श्रीमती सांद्रा लुटावन गणेश, दिनेश कुमार दुबे, राधाश्री शर्मा व पवनेश मिश्र आदि ने काव्य रचनाओं से वातावरण सुवासित कर दिया।