कुल पृष्ठ दर्शन :

युवा कवि राहुल कुम्भकार प्रथम कृति प्रकाशन योजना में चयनित

ब्यावरा (मप्र)।

क्षेत्र के युवा कवि राहुल कुम्भकार ने साहित्य जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी पाण्डुलिपि का चयन मध्य प्रदेश शासन की मप्र साहित्य अकादमी द्वारा संचालित प्रतिष्ठित प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत किया गया है। चयनित श्रेष्ठ ४० पाण्डुलिपियों में राहुल कुम्भकार की पाण्डुलिपि को भी स्थान मिला है। राहुल कुम्भकार ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अकादमी तथा निदेशक डॉ. विकास दवे के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।