पटना (बिहार)।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा ऑनलाइन स्नेह ध्येय साहित्यिक महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें रचनाकारों को २ विषयों पर रचनाएं लिखने के लिए कहा गया। महोत्सव में कई राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया और उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत की। सभी प्रतिभागी रचनाकारों को ‘पुनीत स्नेह रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी। उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करने वालों में संध्या शर्मा, मधु श्रीवास्तव व कविता कोठारी प्रमुख रहे।