देहरादून (उत्तराखण्ड)।
राज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रकाशित कक्षा ४ की पाठ्यपुस्तक में साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचना ‘ऐसा वर दो’ को शामिल किया गया है। विद्यालयीन शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा प्रकाशित ‘वीणा’ नामक पुस्तक में इसको स्थान दिया गया है, जो राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (नई दिल्ली) के सहयोग से तैयार हुई है। इससे विद्यार्थियों को नैतिक और प्रेरणादायक शिक्षा प्राप्त होगी। आप राजस्थान साहित्य अकादमी के शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार सहित कई सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं। पहले भी आपकी रचनाएं विभिन्न राज्यों की पाठ्यपुस्तकों में शामिल हैं।