वृंदावन (उप्र)।
सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा वृंदावन की पावन धरती पर कवियों के काव्य समागम का कार्यक्रम किया गया। संस्था के संस्थापक रवीन्द्रनाथ सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह के साथ प्रथम सत्र में मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात अर्चना झा की सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जज और मित्र संगम काव्य मंच नई दिल्ली के अध्यक्ष ओम सपरा, पत्रकार डॉ. आलोक सक्सेना आदि विशेष अतिथियों को सम्मान में प्रतीक, पारंपरिक टोपी और अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था से प्रकाशित ११ काव्य पुस्तकों (साज-ए- ग़ज़ल-गजल संग्रह – रवींद्र नाथ सिंह, आत्ममंथन काव्य पुस्तक रवींद्र नाथ सिंह, जीवन के फलसफे, लघुकथा संग्रह- ममता सिंह आदि) का विमोचन किया गया।