कुल पृष्ठ दर्शन : 77

You are currently viewing ‘राम फिर लौटे’ पुस्तक लोकार्पित

‘राम फिर लौटे’ पुस्तक लोकार्पित

दिल्ली।

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भगवान राम के चरित्र, मंदिर से जुड़े आंदोलन के साथ अयोध्या के सांस्कृतिक मूल्य पर रोशनी डालती वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की किताब ‘राम फिर लौटे’ का लोकार्पण नई दिल्ली के आम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, ज्ञानानंदनी महाराज, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता व विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार के हाथों यह किया गया। इस अवसर पर श्री होसबाले ने कहा कि, राम फिर लौटे पुस्तक अद्भुत है। भगवान राम पर और भी पुस्तकें भारतीय भाषाओं में आनी चाहिए। सभी को यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।