कुल पृष्ठ दर्शन : 423

राष्ट्र कवि सत्यनारायण सत्तन उज्जैन में सम्मानित

उज्जैन(मप्र)।

महाकाल की नगरी उज्जैन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें देश के कई कवि-कवियित्रियों ने काव्य पाठ किया। संस्था आजाद और सत्तन गुरु शिष्य मंडल ने इस मौके पर इंदौर निवासी राष्ट्र कवि सत्यनारायण सत्तन को सम्मानित किया।
गुरुवर का शाल,श्रीफल,प्रतीक चिन्ह और सम्मान-पत्र से उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने सम्मान कर आशीर्वाद लिया। श्रोतागण देर रात तक कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाते रहे। सत्तन जी ने रचनाओं वह समा बांधा कि तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। हास्य,व्यंग्य सहित गुरुवर ने प्रिय कविता ‘मनमालव’ सुना कर कार्यक्रम का समापन किया। अकेला जी ने संचालन किया।

Leave a Reply