ममता सिंह ‘विशिष्ट’
धनबाद (झारखंड)
**********************************************
बात दिवस विशेष…
हमारे बच्चों की किलकारी से, घर आँगन चहक उठे,
इनकी होती शैतानी से, दिल की बगिया महक उठे।
बच्चे सभी होते मन के सच्चे, इनके बिना जीवन सूना लगे,
तोतली इनकी भाषा होती, सुनते ही दिल को प्यारी लगे।
मासूम-सी इनकी हरकतें होती, बरबस ध्यान को खींच लेते,
जब भी इनको मौका मिलता, उथल-पुथल ये तो मचा देते।
आपकी परिस्थिति उन्हें नहीं पता, हर चीज की जिद करते,
मिल जाती मनपसंद चीज जब, मिला खजाना ऐसे खुश होते।
स्वस्थ बच्चे और अच्छे बच्चे, ये देश का हमाररा भविष्य होते,
इतना आसान नहीं होता, जब इनकी देखभाल हम करते।
इनका भविष्य कहीं खो जाता, पालन-पोषण नौकरों से करवाते
खिलौने की जगह हाथ मोबाइल होते, संसार अब सिमट जाता।
मोबाइल आज इनकी जान है, खाना भी इनके बगैर नहीं होता
दिन-रात पर्व त्योहार, सारा बचपन अब मोबाइल में ही बीतता।
एकल परिवार के चक्कर में, रिश्तेदारों की संख्या घट जाती
दादा-दादी, चाचा-चाची, बुआ-फूफा और सबकी कमी खलती।
चाचा नेहरू को बच्चे प्यारे लगते, उन्हीं में उनकी जान बसती,
नेहरू को गुलाब अच्छे लगते, बच्चे उन्हें गुलाब प्रदान करते।
चाचा नेहरू के निधन के बाद ‘बाल दिवस’ में उन्हें याद करते।
बच्चों की शिक्षा खातिर हर, वर्ष प्रतियोगिता आयोजित करते॥