कुल पृष्ठ दर्शन : 44

You are currently viewing लेखिका सपना साहू ‘स्वप्निल’ ने फिर बनाया ‘एकल विश्व कीर्तिमान’

लेखिका सपना साहू ‘स्वप्निल’ ने फिर बनाया ‘एकल विश्व कीर्तिमान’

इंदौर (मप्र)।

शहर की लेखिका सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’ ने फिर वर्ल्ड ग्रेटेस्ट बुक आफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाया है। सपना साहू को पिछले ३ वर्ष से देवी माँ के नव स्वरुप (शैलपुत्री, ब्रह्मचारणी, चंद्रघंटा, कुष्माण्डा व सिद्धिदात्रि माता आदि) पर ९ दिन तक कविता लिखने व प्रकाशन के लिए यह दिया गया है।
सपना साहू ने बताया कि, ‘विनय उजाला’ समाचार-पत्र (इंदौर) ने पिछले ३ वर्ष से ९ दिनों तक यह रचनाएँ सतत् प्रकाशित की तथा इस वर्ष तो सतत् ९ दिन तक प्रथम पृष्ठ पर स्थान दिया। इस वर्ष लोकप्रिय मंच हिंदीभाषा डाॅट काम ने भी सतत् ९ दिन माता स्तुति प्रकाशित की। इनमें माता जी की पूजा से साधक को होने वाले लाभ, माता जी के प्रिय भोग, प्रिय रंग और पुष्प आदि को बताया गया है।
ज्ञात हो कि, सपना साहू एकमात्र ऐसी लेखिका है, जिनको अखबार ने सतत् प्रकाशित किया है। इस उपलब्धि पर इनको उजाला के सम्पादक वीरेन्द्र मिश्रा, हिंदीभाषा डाट काॅम के संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’, कॉम परिवार के सभी सदस्यों एवं हितैषियों ने शुभकामना देते हुए प्रशंसा की है।