लखनऊ (उप्र)।
हिंदी पत्रकारिता, साहित्य, जनसंचार और वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, शोधकर्ता और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मीडिया विशेषज्ञ डॉ. शैलेश शुक्ला को अखिल भारतीय काव्य, कथा एवं कला परिषद, महू (इंदौर) द्वारा प्रतिष्ठित ‘पत्रकार रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में बहुआयामी, दीर्घकालिक और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों, लेखकों, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।