कुल पृष्ठ दर्शन : 143

You are currently viewing वरिष्ठ साहित्यकार ॠषिराज निमाड़े सम्मानित

वरिष्ठ साहित्यकार ॠषिराज निमाड़े सम्मानित

खंडवा(मप्र) |

कवि कला संगम परिवार व सुरभि साहित्य अकादमी द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार ॠषिराज निमाड़े(खंडवा की माटी) का हरीगंज स्थित कार्यालय पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जगदीश चंद चौरे ने की।
श्री निमाड़े को संवाद साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक शोध संस्थान(उज्जैन) द्वारा गत रविवार को ही सारस्वत महाअलंकरण से सम्मानित किया गया है। रविवार को इंदौर से खंडवा आने पर परिवार व अकादमी के सदस्यों द्वारा अल्प समय में समारोह आयोजित कर शाल,श्रीफल,पुष्पहार व सम्मान-पत्र भेंट कर श्री निमाड़े को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कविता पाठ कार्यक्रम भी किया गया। सम्मान के पश्चात श्री निमाड़े ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में सुनील चौरे ‘उपमन्यु’,डॉ. राघवेन्द्र दुबे,तारकेश्वर चौरे, त्रिलोकचन्द्र चौधरी आदि कवियों ने रचनाओं व शब्दावली से पल्लवित किया। मंच संचालन सुनील चौरे ‘उपमन्यु’ ने किया। उदित राघवेन्द्र दुबे ने आभार माना।

Leave a Reply