कुल पृष्ठ दर्शन : 235

You are currently viewing शहर में मार्च में लघुकथा का राष्ट्रीय अधिवेशन

शहर में मार्च में लघुकथा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इंदौर (मप्र)।

इंदौर में अगले महीने लघुकथा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें देशभर से लघुकथाकारों और इस विधा के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
विचार प्रवाह मंच मंच की नई कार्यकारिणी के रविवार दोपहर हुए शपथ ग्रहण समारोह में मंच के नए अध्यक्ष और साहित्यकार मुकेश तिवारी ने यह घोषणा की। संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दुबे ने नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। समारोह में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे, वरिष्ठ लघुकथाकार डाॅ. योगेंद्रनाथ शुक्ल और लेखिका श्रीमती मीनू पांडे भी मौजूद रहीं।
मंच के २० सदस्यों को विभिन्न उपलब्धियों पर अतिथियों ने सम्मानित किया। सुषमा व्यास राजनिधि और दीपक विभाकर नाइक ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन साहित्य सचिव डाॅ. दीपा मनीष व्यास ने किया। आभार श्रीमती अर्चना मंडलोई ने माना।

Leave a Reply