कुल पृष्ठ दर्शन : 159

You are currently viewing शिव कुमार ‘शिव’ पुरस्कार हेतु प्रविष्टियाँ आमन्त्रित

शिव कुमार ‘शिव’ पुरस्कार हेतु प्रविष्टियाँ आमन्त्रित

भागलपुर (बिहार)।

स्मृति शेष शिव कुमार ‘शिव’ हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार थे। उनके कई उपन्यास, कहानी संग्रह, कविता संग्रह, नाटक व अनेक समीक्षाएँ और लेख प्रकाशित हुए। ‘किस्सा’ के संस्थापक-सम्पादक के रूप में उन्होंने हिन्दी कथा-यात्रा को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान दिया। उनकी प्रेरणा से ही ‘किस्सा’ परिवार एवं सुधा स्मृति ट्रस्ट (भागलपुर) ने उनकी स्मृति में २ पुरस्कारों की स्थापना का निर्णय लिया है। इनके लिए ३१ मार्च तक प्रविष्टियाँ आमन्त्रित की जाती हैं।
अनामिका ‘शिव’ (सम्पादक ‘किस्सा’) व मीनाक्षी सिंघानिया (प्रबन्ध सम्पादक) ने बताया कि, प्रत्येक पुरस्कार की राशि ५० हजार १ रहेगी। इसके लिए सर्वश्रेष्ठ लेखकों का चयन उनकी पुस्तकों के आधार पर किया जाएगा। हिन्दी साहित्य के जाने-माने लेखकों की समिति सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का चयन इनके लिए करेगी। दोनों पुरस्कार उपन्यास एवं कहानी विधा में दिए जाएँगे।
आपने हिन्दी कथा-साहित्य के प्रोत्साहन व संवर्धन हेतु सभी लेखकों, सम्पादकों, पाठकों एवं प्रकाशकों से विनम्र अनुरोध किया है कि, वर्ष २०२३ में प्रकाशित उपन्यासों और कहानी संग्रह की २-२ प्रतियाँ ‘किस्सा’ के पते (सुधा स्मृति ट्रस्ट, मंजू विला, मारवाड़ी व्यायामशाला के बगल वाली गली, खरमनचक रोड, भागलपुर (बिहार)-८१२००१) पर भिजवाएं। ये पुरस्कार ‘शिव’ के जन्मदिवस के अवसर पर दिए जाएँगे।