जयपुर (राजस्थान)।
स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुवर दयाल चतुर्वेदी के जेल अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्षःसड़कों से सलाखों तक’ का लोकार्पण्ण नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर ‘भारतीय युवा एवं पूर्ण स्वराज’ विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ।
कार्यक्रम में गांधी शांति प्रतिष्ठान (दिल्ली) के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, शिक्षाविद मृदुला सामवेदी, शिक्षाविद बी.एम. शर्मा और वक्ता दीपक राय सहित कई गणमान्य शामिल हुए।
कलमकार मंच द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की संपादक सुनीता चतुर्वेदी ने बताया कि यह पुस्तक उनके पिता के संस्मरणों पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और आजादी में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया है।
कलमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा ने अतिथियों को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।
संचालन प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रेमचन्द गांधी ने किया।