दिल्ली।
वर्ष १९९१ में निबंधित संस्था ‘पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति’ के तत्वावधान में पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति समारोह तथा मासिक पत्रिका ‘लोकचिन्तन’ का १७वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित विभूतियों को ‘लोकचिन्तन विशिष्ट सेवा सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा और ‘लोकचिन्तन स्थापना दिवस विशेषांक’ का लोकार्पण भी होगा।
सम्पादक रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम ३० अगस्त रविवार को प्रातः साढ़े ११ बजे पटना स्थित बिहार विधान परिषद के उप भवन स्थित सभागार में होगा। समारोह में चम्पारण सत्याग्रह के महान नायकों सहित बिहार के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को ‘पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में वरिष्ठ राजनेता, शिक्षाविद, प्रबुद्ध चिंतक एवं वरिष्ठ पत्रकार सहभागिता कर रहे हैं।