कुल पृष्ठ दर्शन : 1444

You are currently viewing सम्मान-पुरस्कार हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

सम्मान-पुरस्कार हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

श्रीगंगानगर (राजस्थान)।

संस्था विविधा (सूरतगढ़) की ओर से साहित्य के प्रचार व संवर्धन हेतु अखिल भारतीय स्तर पर साहित्यिक पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में सम्मान व पुरस्कार के लिए भारत वर्ष का कोई भी साहित्यकार ३१ दिसंबर २०२३ से पूर्व तक प्रकाशित कृतियाँ ३० जून २०२४ तक प्रविष्टि के नाते भेज सकता है।

संस्था के संस्थापक डाॅ. एन.के. सोमानी ने बताया कि, हिन्दी कहानी के लिए स्व. श्री लक्ष्मण राम सेवटा स्मृति कथा पुरस्कार, हिन्दी कविता के लिए स्व. श्रीमती कृष्णा देवी कामरा स्मृति कविता पुरस्कार सहित हिन्दी व राजस्थानी व्यंग्य के लिए स्व. श्री जुगलकिशोर सोमानी स्मृति व्यंग्य सम्मान आदि पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक सम्मान व पुरस्कार के तहत ११ हजार ₹, शाॅल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। प्रविष्टि डाॅ. सोमानी के पते (संस्थापक अध्यक्ष विविधा, सूरतगढ़, १/९४, पुराना बाजार, सूरतगढ़, जिला-श्रीगंगानगर राजस्थान, पिन-३३५८०४) पर भेजी जा सकती है।