कुल पृष्ठ दर्शन : 130

You are currently viewing सम्मान संग हुआ काव्य पाठ

सम्मान संग हुआ काव्य पाठ

महू (मप्र)।

अभा काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी के तत्वावधान में रितेश व्यास (प्रबंधक-चौपाल सागर) के स्थानांतरण पर विदाई समारोह चौपाल सागर (गवली पलासिया) पर रखा गया। साहित्य प्रेम और उनके द्वारा हिंदी मातृभाषा के विकास हेतु सराहनीय सहयोग को देखते हुए श्रीफल, शाॅल, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संस्था प्रमुख विनोद सिंह गुर्जर द्वारा इनको
‘काव्य रसिक’ से अलंकृत किया गया।
सम्मान की श्रंखला में सुखप्रीत सिंह ‘सुखी’ को उनके ‘वाह भाई वाह’ आयोजन में शानदार काव्य पाठ करने और पुनः महू तथा वल्लरी परिवार को गौरवान्वित करने पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अस्थाना एवं उपाध्यक्ष यश कौशल ने सम्मान किया। मुख्य अतिथि राजेश पाटीदार एवं श्री राधेश्याम का स्वागत पायल परदेशी और संध्या मिश्रा ने किया। अध्यक्षता कवि हरीश हंस (पीथमपुर) द्वारा की गई। आयोजन में कवि श्री गुर्जर, सुरेश चंद्र अस्थाना, अनिरुद्ध कुशवाह, संध्या मिश्रा ‘मयूरी’, दशरथ ठाकुर व मीनाक्षी मनीष यादव आदि द्वारा उत्कृष्ट काव्य पाठ किया गया। संचालन यश कौशल ने किया। आभार संस्था के अध्यक्ष श्री अस्थाना ने माना।

Leave a Reply