कुल पृष्ठ दर्शन : 104

You are currently viewing सम्मान हेतु प्रविष्टियां ५ सितम्बर तक आमंत्रित

सम्मान हेतु प्रविष्टियां ५ सितम्बर तक आमंत्रित

नई दिल्ली।

सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान- २०२३ के लिए प्रस्ताव आमंत्रण की घोषणा कर दी गई है। आकाशदीप, छाप, थाप और भाषा-बंधु सम्मानों के लिए प्रस्ताव ५ सितंबर २०२३ तक भेजे जाने हैं।
साहित्य में सर्वोच्च सम्मान आकाशदीप, हिंदी भाषा और १ अन्य भारतीय भाषा के लिए ५-५ लाख रुपए की सम्मान राशि के साथ दिया जाता है, साथ ही किसी लेखक की पहली कृति के लिए १ लाख रुपए का ‘थाप’ सम्मान और ‘छाप’ के तहत १-१-१ लाख रुपए के ३ सम्मान १ कविता, १ कथा और १ गैर कथा श्रेणियों में वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों पर दिए जाएंगे। इस वर्ष थाप प्रथम प्रकाशित कृति के तहत कविता के लिए और छाप-कथा वर्ग में कहानी संग्रहों को विचारार्थ लिया जाएगा।

कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक, प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। अंतिम निर्णय अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित सर्वोच्च निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष २०२२ है। प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-२१ /२२, सेक्टर-५९, नोएडा (उप्र)- २०१३०१ पर भेजना है।