इंदौर(मप्र)।
मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सभाकक्ष में आयोजित महारत्न इंदौर अलंकरण सम्मान समारोह में देशभर की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसमें साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार पाठक को शिक्षा-साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्य अतिथि योगेंद्र महंत तथा अध्यक्षता कर रहे पंडित जगदीश पचौरी ने सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि शेखर चौधरी, श्रीमती अनिता चौहान, जय दुबे और डॉ. विजय कुमार मालवीय रहे।