कुल पृष्ठ दर्शन : 238

You are currently viewing ‘सेतु पाण्डुलिपि पुरस्कार’ हेतु ३१ अगस्त

‘सेतु पाण्डुलिपि पुरस्कार’ हेतु ३१ अगस्त

नोएडा (उप्र)।

सेतु प्रकाशन प्रा. लि. ने २०२२ में ‘सेतु पाण्डुलिपि पुरस्कार’ प्रारम्भ किया था। इसी क्रम में अब वर्ष २३ के पुरस्कार हेतु पाण्डुलिपियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। यह पुरस्कार ६ दिसम्बर को वार्षिक कार्यक्रम में दिया जाएगा।
प्रकाशन से दी गई जानकारी के अनुसार पुरस्कार के अन्तर्गत प्रशस्ति-पत्र, मान-पत्र तथा ५१ हजार रूपए की धन राशि दी जाएगी। प्रस्तुत पुस्तक की पाण्डुलिपि हिन्दी भाषा की किसी भी साहित्यिक विधा की हो सकती है, किन्तु उसका मौलिक और पुस्तकाकार अप्रकाशित होना सर्वथा अनिवार्य होगा। पाण्डुलिपि कम से कम ६० हजार शब्दों की होनी चाहिए। इस वर्ष पाण्डुलिपि अंतिम तारीख ३१ अगस्त तक मेल पर भी भेज सकते हैं।(setuppp.c21@gmail.com)