कुल पृष्ठ दर्शन : 112

सोसाइटी में पुस्तकालय का शुभारम्भ

भोपाल(मध्यप्रदेश) |

पेसिफ़िक ब्लू सोसाइटी भोपाल में बहुत दिनों से पुस्तकालय की आवश्यकता महसूस हो रही थी। सोसाइटी के पदाधिकारियो के सहयोग एवं साहित्यकार डॉ.अरविन्द जैन के निर्देशन में यहाँ पुस्तकालय का शुभारम्भ एम.के. चौरे (अध्यक्ष) की उपस्थिति में प्रसिद्ध योगाचार्य एवं समाजसेवी समर आर.एल.लता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशेष अतिथि प्रसिद्ध बाल साहित्यकार सुश्रीअनुपमा अनुश्री की उपस्थिति भी रही। श्रीमती लता ने बताया कि पुस्तकों द्वारा जीवन को नयी दिशा मिलती है। आपने पुस्तकों के महत्व के बारे में बताया। डॉ. जैन ने पुस्तकों की सार्थकता पर महत्व दिया। आपने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का प्रकाश स्तम्भ हैं,जो कभी अज्ञानता नहीं देती। जिन्होंने पुस्तकें भेट की,उनका सम्मान किया गया।

Leave a Reply