कुल पृष्ठ दर्शन : 2

हर मुश्किल को आसान करते ये

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
**********************************

मौन संघर्ष, हाथों में छाले, सम्मान कब ? (मजदूर दिवस विशेष)…

तूफ़ानों से लड़ने का हौसला,
आसमाँ को छूने की चाह रखते हैं
ये वो लोग हैं जो हर चुनौती को,
सहर्ष स्वीकारने का दम रखते हैं।

विषम हालातों का सामना होने पर,
ये दीपक-सा उजियारा करते हैं
हर मुश्किल को आसान करते ये,
राह नई से नई बनाया करते हैं।

किसी के सामने कमज़ोर न ये,
नहीं रहमत की आस रखते हैं
अपनी है इनकी ताक़त जनाब,
ये तो हिम्मत तमाम रखते हैं।

संभावनाओं का सुंदर नगर बसा,
गलियारों में निवास करते हैं।
ख़ुशक़िस्मत समझते अपने को,
स्वयं को मज़दूर कहते हैं॥