कुल पृष्ठ दर्शन : 469

You are currently viewing हिंदी पखवाडे़ के उपलक्ष्य में हुई अभा तरंग काव्य गोष्ठी

हिंदी पखवाडे़ के उपलक्ष्य में हुई अभा तरंग काव्य गोष्ठी

महू (मप्र)।

अखिल भारतीय काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी मंच के तत्वावधान में गणेशोत्सव व हिंदी पखवाडे़ के उपलक्ष्य में अ.भा. तरंग काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता इंदौर की वरिष्ठ लेखिका डाॅ. रेखा मण्डलोई ‘गंगा’ ने की।मुख्य अतिथि इंदौर से ही लेखिका आशा मानधन्या रही।
आभासी रूप से आयोजित इस गोष्ठी में कवि रविन्द्र सिंह तंवर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर शुभारंभ किया। गोष्ठी में पटल संस्थापक कवि विनोद सिंह गुर्जर (महू), लेखिका सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’ (इंदौर), अमिता मराठे, राधेश्याम गोयल ‘श्याम’, डाॅ. सुरेश कुमार मिश्र, डॉ.बीना सिंह रागी व निशा भास्कर आदि ने बेहतरीन काव्यपाठ किया। गोष्ठी का सुंदर संचालन व विसर्जन मंत्र सपना साहू ‘स्वप्निल’ ने किया। आभार श्री गुर्जर ने व्यक्त किया।