कुल पृष्ठ दर्शन : 3

हिंदी हम भारतीयों में रहेगी

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
******************************

जन मन का भाव हिन्दी (हिन्दी दिवस विशेष)…

आज हम ‘हिंदी’ का गुणगान करते हैं,
ये भाषा नहीं, हमारे ‘देश’ का सम्मान है
सूरज-चाँद सितारे जब तक हैं,
तब तक ‘हिंदी’ हम भारतीयों में रहेंगी…।

सदियों की ‘विरासत’ से मिला,
हमें ‘शब्दों’ का सरल ज्ञान
आज तभी हम ‘सब’ करते इसका सम्मान,
इसीलिए तो हम कहते कि ‘हिंदी’ हम भारतीयों में रहेगी।

बहुत शोरगुल ‘विदेशी’ भाषाओं का देख रहे हैं,
लेकिन जब ‘भारत’ और भारतीयों की बात होती है
हिंदी ही ‘सबसे’ आगे दिखाई देती है,
इसीलिए तो हम कहते कि, हमेशा ‘हिंदी’ हम भारतीयों में रहेगी॥